{"_id":"607b28c98ebc3e58fc5ff4f6","slug":"woman-killed-294-infected-muzaffarnagar-news-mrt534930515","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, 294 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, 294 संक्रमित मिले
विज्ञापन
मीनाक्षी चौक पर कोरोना जांच केद्र पर तैनात स्वास्थकर्मी ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिला की मौत, 294 संक्रमित मिले
मुजफ्फरनर। शहर समेत जिले में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई, जबकि 294 नए संक्रमित मिले हैं। जनपद में मृतकों की संख्या जहां 133 हो गई है, वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 2005 हो गई। शनिवार को आई रिपोर्ट में 201 पुरुष और 93 महिलाए हैं, इनमें छह बच्चे भी शामिल हैं। 87 मरीज ठीक हुए हैं।
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि खतौली निवासी 40 साल की महिला को संक्रमित होने पर शुक्रवार का बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। शनिवार को 294 नए मरीज मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 181, शहर से लगे क्षेत्र में 23, बघरा ब्लॉक क्षेत्र में 14, बुढ़ाना में छह, चरथावल में छह, जानसठ में 26, खतौली में 29, पुरकाजी में दो, शाहपुर में सात मरीज मिले हैं। कवाल जेल के 20 बंदी पॉजिटिव आए हैं।
शहर में भोपा रोड पर दस, पटेलनगर में नौ, नई मंडी में छह, नार्थ सिविल लाइन में आठ, साउथ सिविल लाइन में 14, एटूजेड कालोनी में पांच, गांधी कालोनी में आठ, ब्रह्मपुरी में पांच, आनंद भवन में दो, द्वारिकापुरी में तीन, कृष्णापुरी में चार, बंजारान में तीन, अग्रसेन विहार में आठ, टीचर कालोनी में आठ, सुभाषनगर में दो केस मिले हैं। अभी तक जिले में 11395 केस मिल चुके हैं। इनमें से 9257 मरीज ठीक हो गए हैं, अभी भी 2005 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
कोरोना-----
आज मिले मरीज---294
एक्टिव मरीज------2005
टोटल मरीज------11395
ठीक हुए मरीज---9257
आज हुई मौत---1
टोटल मौत-----133