{"_id":"5ecd4bd68ebc3e90586e700c","slug":"woman-hanged-herself-in-domestic-quarrel-muzaffarnagar-news-mrt483493024","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश में महिला ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहक्लेश में महिला ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
घरेलू कलह में महिला ने फांसी लगाकर जान दी
रोहाना। गांव रोहाना खुर्द में विवाहिता ने गृहक्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पति व सास को हिरासत में ले लिया है। विवाहिता के परिजन घटना की तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।
सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांडा निवासी प्रीति (24) की शादी करीब सात साल पूर्व गांव रोहाना खुर्द निवासी किसान अंकित त्यागी से हुई थी। दंपती के दो बच्चे पांच साल की बेटी वैष्णवी और तीन साल का बेटा कार्तिक है। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है, जिसमें कई बार पुलिस हस्तक्षेप हो चुका है। मंगलवार दोपहर बाद महिला ने गृहक्लेश के चलते घर के एक कमरे में खुद को बंद कर पंखे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेते हुए मोर्चरी भेज दिया गया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में आरोपी पति अंकित त्यागी व सास माया देवी को हिरासत में ले लिया गया है।