{"_id":"6426ead6c8d464e54d0f2474","slug":"woman-fights-kidnapper-to-save-niece-muzaffarnagar-news-c-14-1-175321-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भतीजी को बचाने के लिए अपहरणकर्ता से भिड़ गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भतीजी को बचाने के लिए अपहरणकर्ता से भिड़ गई महिला
विज्ञापन
खतौली नगर में दो भतीजियों के साथ बाजार से लौट रही थी महिला
रास्ते में युवक ने एक भतीजी को उठाकर भागने की कोशिश की
महिला साहस दिखाते हुए युवक से भिड़ गई और भतीजी को बचा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बाजार से बुआ के साथ लौट रही पांच वर्षीय बालिका का एक युवक ने अपहरण की कोशिश की। बुआ साहस दिखाते हुए युवक से भिड़ गई और बालिका को बचा लिया। भीड़ बढ़ती देख युवक भाग गया। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर दी हैं।
कस्बा निवासी डॉ अंकुर प्रकाश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका कार्यालय डाकघर वाली गली में हैं। बृहस्पतिवार की शाम उनकी पत्नी रितु गुप्ता राजाराम कॉलोनी बड़ा बाजार से अपनी भतीजी परी (8) एवं हिरल (5) के साथ पैदल ही उनके कार्यालय आ रही थी। रास्ते में एक युवक हिरल को उठाकर भागने लगा। उनकी पत्नी ने युवक को पकड़ने की कोशिश की। युवक ने मारपीट शुरू कर दी। उनकी पत्नी भी शोर मचाते हुए युवक से भिड़ गई। हंगामा होता देख आसपास के लोग आए तो युवक बच्ची को छोड़कर भाग गया।
डॉ. गुप्ता के अनुसार युवक के हमले में उनकी पत्नी को चोट आई हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना हैं कि क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहा ढाई वर्षीय बच्चा लापता
सिखेडा। गांव धंधेड़ा निवासी आकाश उर्फ गोल्डी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका ढाई वर्षीय पुत्र अभि बृहस्पतिवार की शाम छह बजे आंधी आने के दौरान घर के बाहर नाले के पास खेल रहा था। इसके बाद वह काफी देर तक घर नहीं आया। उसे तलाशा गया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बच्चे के न मिलने से परिजन परेशान हो गए। बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत मुकदमा पंजीकृत कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के साथ सभी संभावित जगहों पर बच्चे की तलाश की जा रही हैं।