फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman expressed threat to life of husband and children

महिला ने जताया पति-बच्चों की जान को खतरा

Tue, 07 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman expressed threat to life of husband and children
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भाई की गोली से घायल महिला ने सोमवार रात हॉस्पिटल से ही सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने भाई से पति व बच्चों की भी जान को खतरा जताया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी बैंक्वेट हॉल संचालक सचिन राठी की पत्नी प्रियंका तोमर को करीब एक सप्ताह पूर्व उनके साले अमरजीत उर्फ बंटी निवासी गांधी कॉलोनी ने घर पर आकर सिर में गोली मार दी थी। हमलावर भाई एक सप्ताह बाद भी फरार है। गंभीर रूप से घायल प्रियंका का उपचार दिल्ली के एम्स में चल रहा है। सिर में गोली लगने से प्रियंका की एक आंख की रोशनी चली गई है ओर एक कान भी हमेशा के लिए खराब हो गया है। हालांकि अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। सोमवार शाम घायल प्रियंका ने हॉस्पिटल से ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर अपने भाई अमरजीत उर्फ बंटी से अब पति सचिन राठी व बच्चों की जान को भी खतरा जताया है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी भाई की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। उधर, गांव बाकरनगर के पास से पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को रोका। एसआई ने बताया कि आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक फरसा व छुरी बरामद की गई। आरोपी फुरकान निवासी बाकरनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed