फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies under suspicious circumstances, body found hanging

Muzaffarnagar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Thu, 01 Oct 2026 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, body found hanging
-पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तितावी। थाना बाबरी क्षेत्र के बघरा गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने कमरे में पंखे से फंदे पर लटकी मिली। मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना और अवैध संबंध का गंभीर आरोप लगाया है।
तलवा माजरा निवासी रचना (34) की शादी 24 जून 2021 को बघरा निवासी आकाश के साथ हुई थी। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें चार वर्षीय बेटी परी और दो वर्षीय बेटा अनमोल शामिल हैं। बुधवार को रचना कमरे में थी। उसकी सास ओमवती और ननद आरती ने कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने पति आकाश पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आकाश के किसी अन्य महिला से संबंध होने की बात भी कही है। परिजनों के अनुसार आकाश मजदूरी करता है और पिछले पांच-छह दिनों से घर से बाहर था। उनका यह भी कहना है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। सीओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारण का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed