{"_id":"6abd6d25eaf9300aad0385d9","slug":"movement-is-now-necessary-to-save-the-country-malik-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-182020-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश बचाने के लिए अब जरूरी है आंदोलन : मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश बचाने के लिए अब जरूरी है आंदोलन : मलिक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में भविष्य के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने बताया कि गांधी जयंती से एक नवंबर तक अलग-अलग तरीके से आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब देश को बचाने के लिए आंदोलन बेहद जरूरी है।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर इस महत्वपूर्ण बैठक में मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर से देश के हर जिले में एक सप्ताह का कार्यक्रम शुरू होगा। मुजफ्फरनगर में भी इसकी तैयारी की जाएगी। गठबंधन के लिए एक नवंबर की रैली महत्वपूर्ण होगी। विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई।
मलिक ने कहा कि सपा इंडिया गठबंधन के साथ रहेगी और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की रणनीति स्पष्ट है। कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। अब सच देश के सामने आ चुका है।