फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 14 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के मोहल्ला खाकरोबान में तीन दिन पूर्व महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में महिला के भाई ने पुलिस ऑफिस में बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जनपद शामली के कस्बा कांधला के मलकपुर रोड निवासी इमरान ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बहन फरमाना का निकाह करीब नौ साल पूर्व बुढ़ाना के मोहल्ला खाकरोबान निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि पिछले कुछ समय से पति व ससुराल पक्ष फरमाना पर मजदूरी के लिए ईंट-भट्ठे पर जाने का दबाव बना रहे थे, जबकि फरमाना वहां नहीं जाना चाहती थी। इसके चलते आरोपियों ने दो बार उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। गत छह नवंबर को आरोपी उसे समझा-बुझाकर अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन

इमरान के अनुसार, दस नवंबर को फरमाना की मारपीट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर जब वे वहां पहुंचे और शव को देखने लगे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर वहां से भगाने के बाद शव को सुपुर्दे-खाक कर दिया। आरोप है कि शिकायत के बावजूद बुढ़ाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर एसएसपी अभिषेक यादव ने जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed