{"_id":"5f0e000f8ebc3e63841b7e9e","slug":"woman-demanded-to-save-property-by-getting-fed-up-with-her-husband-khatauli-news-mrt4912375194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति से तंग आकर संपत्ति बचाने को लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पति से तंग आकर संपत्ति बचाने को लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने की पति से तंग आकर संपत्ति बचाने की मांग
जानसठ। महिला ने पति से तंग आकर संपत्ति बचाने को अधिकारियों से गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति संपत्ति बेचकर बर्बाद कर सकता है।
गांव भुम्मा निवासी अनीता पत्नी सचिन कुमार अपने छोटे छोटे बच्चों को साथ लेकर मंगलवार को तहसील में पहुंची। तहसील में सब रजिस्ट्रार को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति आवारा किस्म का व्यक्ति है और शराब पीने का आदी है। महिला का कहना था कि उसका पति किसी दूसरे के बहकावे में आकर अपनी संपत्ति को खुर्द बुर्द कर या उसको बेचना चाहता है। उसने अपनी संपत्ति बेच दी, तो उसके बच्चे बर्बाद हो जाएंगे। पीड़िता ने सब रजिस्ट्रार से मांग की है कि उसका पति कृषि भूमि का बैनामा, वसीयतनामा व इकरानामा करता है तो उस पर रोक लगाई जाए। इसकी सूचना तुरंत उसको भी दी जाए।