{"_id":"5f9327858ebc3e9be55bb7b6","slug":"woman-dares-to-defeat-yamraj-muzaffarnagar-news-mrt507653654","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यमराज को परास्त करने की हिम्मत रखती है नारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यमराज को परास्त करने की हिम्मत रखती है नारी’
विज्ञापन
छपार थाने पर महिला हेल्पलाइन कार्यालय का उद्घाटन करती प्रधानाचार्या सुधा त्यागी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
‘यमराज को परास्त करने की हिम्मत रखती है नारी’
मुजफ्फरनगर। जनपद के देहात क्षेत्र के थानों में भी मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथियों ने महिला अधिकारों की जानकारी देते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शासन के हर कदम पर आधी आबादी के साथ खड़े होने की जानकारी दी।
भोपा में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ योगिनी मां राजनंदेश्वरी द्वारा किया गया। कहा कि नारी यमराज को भी हराने की हिम्मत रखती है। नारी को हौसले के साथ आगे बढ़ते हुए आत्मनिर्भर बनना होगा। मौके पर गीता धारीवाल, रेखा रानी, शिक्षिका मंजू पाल, प्रधानाचार्य अंजू चौधरी, महिला कांस्टेबल रेखा, भोकरहेड़ी चेयरमैन सरला देवी, डॉ ज्योति भारद्वाज, प्रधानाचार्य राकेश कुमार, डॉ अर्जुन सिंह और अजय कृष्ण महाराज आदि रहे।
तितावी थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ सर्वोदय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ चित्रा शर्मा ने किया। सीओ फुगाना राममोहन शर्मा व मुख्य अतिथि ने चार महिला खिलाड़ियों समेत पांच महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें नेशनल कुश्ती जूनियर चैंपियन परी चौधरी निवासी गांव मांडी (17), स्टेट लेवल कुश्ती खिलाड़ी कोमल लाटियान (12) निवासी बुड़ीना कलां, बैडमिंटन की स्टेट चैंपियन तनु (19) निवासी गांव नसीरपुर व नवी (15) निवासी गांव धनसैनी के साथ ही गांव सैदपुरा खुर्द निवासी प्रतिभा देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
छपार थाने में महिला हेल्प डेस्क एवं आगंतुक कक्ष का शुभारंभ सुमित्रा देवी महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुधा त्यागी ने किया। उधर, शाहपुर थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ गांव काकड़ा निवासी शहीद पुलिसकर्मी संजय कुमार की मां सुशीला देवी ने किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 महिलाओं और 75 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।