{"_id":"5e949cc58ebc3e75db267b3b","slug":"woman-corona-suspected-of-treatment-at-doctor-s-suspect-muzaffarnagar-news-mrt47762908","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के यहां उपचार को पहुंची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक के यहां उपचार को पहुंची महिला
विज्ञापन
चिकित्सक के यहां उपचार को पहुंची युवती कोरोना संदिग्ध
खतौली। शाहपुर से दवा लेने आई एक युवती में कोरोना जैसे लक्षण नजर आने पर हड़कंप मच गया। युवती अपनी एक रिश्तेदारी में कुछ देर के लिए रुकी थी। पुलिस उसकी तलाश में गई लेकिन तब तक वह शाहपुर जा चुकी थी।
सोमवार सुबह शाहपुर निवासी एक व्यक्ति अपनी पुत्री को गली घंटाघर में एक निजी चिकित्सक से दवा दिलाने लाया था। उसने युवती के उपचार से इंकार कर दिया। इसके बाद वह व्यक्ति अपनी रिश्तेदारी में मोहल्ला सद्दीकनगर में चला गया और बाद में मोहल्ले में ही अपनी पुत्री को एक चिकित्सक को दिखाया। बताया जाता है कि युवती में कोरोना जैसे लक्षण नजर आए। उधर चिकित्सक ने मामले की जानकारी खतौली पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक उक्त व्यक्ति अपनी पुत्री को लेकर वहां से जा चुका था। पुलिस ने वार्ड सभासद से पूरे मामले की जानकारी करने के बाद जिस घर में युवती रुकी थी, उस पर नोटिस चस्पा कर दिया। वहीं नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे घर के साथ मोहल्ले को सैनिटाइज कराया। पुलिस ने मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी है। मोहल्लेवासियों में कोरोना को लेकर भय का माहौल है। वहीं पुलिस व स्वास्थ्य विभाग युवती व उसके पिता की तलाश कर रहा है।