{"_id":"605f79598ebc3e5903546950","slug":"woman-attacked-for-dowry-muzaffarnagar-news-mrt532023671","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज के लिए पत्नी पर हमला, दांत तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त दहेज के लिए पत्नी पर हमला, दांत तोड़ा
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला पर हमला
मुजफ्फरनगर। अतिरिक्त दहेज के लिए युवक ने पत्नी पर हमला कर उसके दांत तोड़ डाले। दो दिन अस्पताल में भर्ती रहकर महिला घर लौटी तो घर के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। पीड़िता ने पति व सास-ससुर से गुहार लगाई, लेकिन उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। घंटों दो साल के बेटे के साथ सड़क पर बैठी रही महिला को देर रात पड़ोसियों ने अपने घर में शरण दी।
मेरठ जनपद के कसबा बड़ा मवाना निवासी मोहसिना का निकाह करीब छह साल पूर्व यहां मिमलाना रोड निवासी अरशद से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मोहसिना का उत्पीड़न किया जाता था। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार को पति अरशद, सास रुखसाना, ससुर मेहरबान व गुलशाना ने उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसके दांत भी टूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहसिना को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसकी तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार दोपहर करीब दो बजे मोहसिना जिला अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौटी तो घर के मेन गेट पर ताला लगा मिला। पीड़िता के अनुसार, उसने दूसरे घर में मौजूद पति व सास-ससुर से घर में आने देने अथवा पहले मकान का ताला खोलने की मांग की, लेकिन उसे घर में नहीं घुसने दिया गया। इसके चलते पीड़िता दो साल के मासूम को लेकर घंटों तक बंद मकान के सामने सड़क पर ही बैठी रही। देर रात करीब दस बजे पड़ोस के लोगों ने महिला व उसके बेटे को अपने घर में शरण दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि महिला को घर में न घुसने देने की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि इस संबंध में तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।