Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman arrested for threatening to implicate him in false rape case

Muzaffarnagar News: चरथावल - दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार

Sat, 20 Jan 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 20 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for threatening to implicate him in false rape case
- पुलिस ने मुकदमा कायम कर महिला के कब्जे से बरामद किए डेढ़ लाख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरथावल। लकड़ी कारोबारी को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये ऐंठने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। मामले में साजिश रचने वाला दूसरा आरोपी फरार है।
थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया गांव कुल्हेड़ी निवासी महिला ने कोतवाली नगर के बहेड़ी निवासी अरविंद को दुष्कर्म के मामले में फंसाने का भय दिखाकर डेढ़ लाख रुपये वसूले थे। व्यापारी की पत्नी ने चरथावल थाने में महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया। पुलिस ने विवेचना की। मामला सही पाए जाने पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर डेढ़ लाख रुपये बरामद कर लिये। जबकि दूसरा साथी आरोपी फरार है।
विज्ञापन



क्या था मामला

लकड़ी व्यापारी अरविंद और मुजिम्मल दोनों साझे में पेड़ काटने का काम करते थे। मुजिम्मल ने अरविंद से दो लाख रुपये उधार ले रखे थे। कई बार तगादा करने पर वह रुपये नहीं लौटा रहा था। उसने अरविंद को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की साजिश रची। 16 जनवरी को अरविंद अपने भाई अंशुल की शादी का कार्ड देने मुजिम्मल के घर कुल्हेड़ी गया। तभी अपने उधार वाले रुपये भी मांगे। मुजम्मिल ने बताया कि रुपये आरोपी महिला के यहां रखे हैं। वह अरविंद को लेकर उसके घर लेकर चला गया। यहां महिला ने दुष्कर्म का झूठा नाटक रच डाला और शोर मचा दिया। दोनों आरोपियों ने मामले को रफा-दफा करने की एवज में पांच लाख रुपये की मांग की, जिसमें डेढ़ लाख रुपये में फैसला हुआ। 17 जनवरी को फैसले के नाम पर महिला ने डेढ़ लाख रुपये लिए। जिसकी लोगों ने वीडियो बना ली थी।

डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया  में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों को दल वितरित

डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया  में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों को दल वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed