फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman and two children die

वैन पलटी, महिला समेत दो बच्चों की मौत 

Mon, 11 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 11 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Woman and two children die
सड़क हादसा - फोटो : Getty
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे बाईपास पर बीबीपुर चौकी के पास मारुति वैन अगला पहिया निकल जाने से पलट गई। हादसे में एक महिला समेत दो बच्चों की मौत हो गई। वैन चालक सहित तीन अन्य का जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


खतौली के गांव फुलत निवासी जकी का परिवार मारुति वैन से देवबंद के राज्जूपुर में रविवार सुबह रिश्तेदारी में गया था। शाम करीब सात बजे इसी गाड़ी से सभी वापिस लौट रहे थे। बाईपास पर नई मंडी कोतवाली के बीबीपुर चौकी के पास अचानक वैन का अगला पहिया निकल गया। वैन के स्पीड पर होने के कारण पहिया निकलते ही वैन ने हाईवे पर ही कही पलटे खाए।
विज्ञापन


वैन के रुकते ही वहां घायलों की चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को वैन से निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान अकीला 70 पत्नी जकी और जुबैर 8 पुत्र आबिद की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलमा पुत्री आबिद को गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी भी रास्ते में मौत हो गई। जकी पुत्र हिदायत, आबिद पुत्र रशीद और वैन के चालक इरफान का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा हैं। वैन पलटने के बाद घायलों को निकालने और अस्पताल भेजने के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed