फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman and her son killed in bike collision

बाइकों की टक्कर में महिला और उसके बेटे की मौत

Thu, 23 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman and her son killed in bike collision
सीएचसी में बालक की दुघर्टना में मौत के मामले की परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-नानौता मार्ग पर बृहस्पतिवार को बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल बालक की मां ने हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हाशिमपुरा निवासी शावेज की मां रशीदन (70) की बीमारी के चलते बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई थी। शावेज का छोटा भाई प्रवेज (24) अपनी भाभी आसिफा (30) उसके पुत्र हैदर (2) और हयात (5) को लेने उनकी ननिहाल नानौता गया था। सभी लोग बाइक से हाशिमपुरा गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे जब वह देवबंद-नानौता मार्ग स्थित लबकरी के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो उसी समय देवबंद से भायला की तरफ जा रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हैदर बाइक की टंकी पर बैठा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि हैदर उछलकर जमीन पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रवेज, आसिफा व हयात गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत के चलते आसिफा को उसके परिजन हायर सेंटर लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हाशिमपुरा गांव में जैसे ही पुत्र हैदर के बाद उसकी मां आसिफा की मौत की सूचना पहुंची तो मातम पसर गया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि हैदर की घटनास्थल पर मौत हुई, जबकि उसकी मां आसिफा ने हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं इसलिए शव पंचनामा भरकर उनके परिजनों के सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

एक साथ तीन जनाजे उठते ही आंखों से छलके आंसू
देवबंद। हाशिमपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम एक साथ तीन जनाजे जैसे ही उठे तो हर किसी के आंखों से आंसू बहने लगे। ग्रामीण शावेज की 70 वर्षीय मां रशीदन की जहां बीमारी के चलते सुबह मौत हुई वहीं, सड़क हादसे में उसके पोते हैदर (2) और पुत्रवधू आसिफा की मौत हो गई। गांव में हर किसी की जुबान से एक ही बात सुनने को मिली कि शावेज के परिवार पर कैसा दुखों का पहाड़ टूटा। शायद प्रवेज ने सपने में भी नहीं सोचा था कि मां के साथ उसकी भाभी और भतीजे के भी जनाजे उठेंगे। हादसे के बाद से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed