फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Withdrew two lakh rupees of labor from bank account

बैंक खाते से मजदूर के दो लाख रुपये निकाले

Tue, 15 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Withdrew two lakh rupees of labor from bank account
बैंक खाते से श्रमिक के दो लाख रुपये निकाले
विज्ञापन

मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी के एसबीआई शाखा में मजदूर के खाते से जालसाजी कर दो लाख रुपये गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। भाकियू पदाधिकारियों के साथ पीड़ित ने मामले की जांच कर रुपये वापस दिलवाने की मांग की है। बैंक अधिकारियों ने जांच कर मामले का खुलासा कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

भोकरहेड़ी के नई बस्ती निवासी शमशाद पुत्र सगीर ने बताया कि उसका बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता खुला हुआ है, जिसमें 27- अगस्त 18 को दो लाख रुपये मेरे खाते में आए थे। उक्त धनराशि को मेरी बिना जानकारी के आठ अक्तूबर 18 को फर्जीवाड़ा कर निकाला गया। बैंक में आने पर पता चला कि खाते में आए दो लाख रुपयों को निकाला जा चुका है। इस मामले को लेकर बैंक प्रबंधन से शिकायत की गई। शिकायत की सुनवाई नहीं होने पर भाकियू नगराध्यक्ष उदयवीर सहरावत को मामले से अवगत कराया गया। इस पर भाकियू पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बैंक मैनेजर रामबीर सिंह से वार्ता कर पीड़ित मजदूर के साथ हुए फर्जीवाड़े में न्याय दिलाए जाने की मांग की। पता चला कि नगरीय विकास अधिकारी डूडा की ओर से कस्बे में बनाए जा रहे मकान निर्माण सहायता के रूप में सरकार की ओर से मजदूर शमशाद के खाते में दो लाख रुपये भेजे गए थे, जिनको जालसाजी कर निकाला गया है, जबकि शमशाद नई बस्ती में कच्ची छत के नीचे अपनी पत्नी नजराना, बेटी मुस्कान, इकरा, मनतुशा ओर बेटे अब्दुल रहमान के साथ गरीबी का जीवन यापन कर रहा है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक रामवीर सिंह ने बताया कि शमशाद पुत्र सगीर के खाते से दो लाख रुपये निकाले गए हैं, लेकिन अंगुठे का मिलान नहीं हो पाया है। खाते की जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई कराते हुए पैसे खाते में वापस कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed