फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   With the echo of Har-Har Mahadev, the kanwariyas are moving towards the pagodas

मुजफ्फरनगर: हर-हर महादेव की गूंज के साथ शिवालयों की ओर बढ़ रहे कांवडि़ये

Sat, 18 Feb 2023 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
With the echo of Har-Har Mahadev, the kanwariyas are moving towards the pagodas
महा शिवरात्रि पर्व पर नगर के शिव चौक की परिक्रमा करते कांवडियें ।
- महाशिवरात्रि के शुभ मुहुर्त में आज किया जाएगा जलाभिषेक
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवडि़ये गंतव्य की ओर बढ़े जा रहे हैं। दिनभर जिले की सडक़ों पर हर-हर महादेव की गूंज रही। प्रदेश के अलावा हरियाणा और दिल्ली के कांवडि़ए सडक़ों से गुजरे।

शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। गंगाजल के साथ शिव भक्त अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर बढ़े जा रहे हैं। शहर के रुडक़ी रोड से दिनभर पैदल कांवडिय़ों के अलावा डाक कांवड़ लेकर श्रद्धालु गुजर रहे हैं। इसके अलावा मीरापुर क्षेत्र के संभलहेड़ा स्थित प्राचीन मंदिर में भी शुभ मुहुर्त में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु डेरा जमाए हुए हैं। कांवड़ मार्ग पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने गश्त की। जिले की सीमा में पुरकाजी, छपार, शहर कोतवाली, शाहपुर और बुढ़ाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन



इस बार बढ़ी डाक कांवड़

महाशिवरात्रि पर आमतौर पर कांवडि़यों की संख्या कम रहती है। मगर, पिछले सालों के मुकाबले इस बार शिवभक्तों की संख्या बढ़ी और डाक कांवडि़ये भी बढ़े हैं। एक से बढ़कर एक झांकी लेकर कांवडि़ये शिवालयों की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिव चौक पर कर रहे जलाभिषेक

कांवड़ लेकर पहुंच रहे श्रद्धालु शहर के शिव चौक पर जलाभिषेक कर आगे बढ़ रहे हैं। मंदिर के पास की बेरिकेडिंग को पुलिस ने हटा दिया है।


इन मंदिरों की मान्यता अधिक

जिले में संभलहेड़ा के प्राचीन शिव मंदिर, शहर के शिव चौक, सांझक, चरौली, हड़ौली, भंडूरा, चरथावल समेत अन्य क्षेत्रों में प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बने हुए हैं।



महा शिवरात्रि पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

महा शिवरात्रि के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी संजीव सुमन ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट किया हैं। आदेश दिया है कि व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस सभी शिवालयों पर दिन निकलते ही डयूटी संभाल लें। शरारती तत्वों पर निगाह रखी जाएं। महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता इंतजाम रहे। शिव चौक पर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। उधर, मीनाक्षी चौक के आसपास स्थित मांस की दुकानों को पुलिस ने बंद कराया।

महा शिवरात्रि पर्व पर नगर  के शिव चौक की परिक्रमा करते  कांवडियें ।

महा शिवरात्रि पर्व पर नगर के शिव चौक की परिक्रमा करते कांवडियें ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed