{"_id":"64df7250e0f9d5c41a02a99b","slug":"winners-of-yogasan-competition-honored-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-5723-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: योगासन प्रतियोगिता के विजेता किए गए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: योगासन प्रतियोगिता के विजेता किए गए सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला योगासन खेल संघ की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का एसवीएम योगा एंड हेल्थ साइंस कॉलेज में समापन किया गया। चैंपियनशिप का समापन संरक्षक और आयुष बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद शर्मा ने किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में नौ से 14 सब जूनियर, 14 से 18 जूनियर और 18 से 28 सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। डॉ. सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि विजयी विद्यार्थी भविष्य में होने वाली स्टेट लेवल की प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत करें, ताकि वह मेडल जीतकर अपना, परिजनों और मुजफ्फरनगर का नाम रोशन कर सकें।
एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक भारद्वाज व उपाध्यक्ष हरीश गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल इवेंट में सब जूनियर गर्ल्स में खुशी गोयल प्रथम, अंशिका द्वितीय और कनक तृतीय रही। सब जूनियर बॉयज में अभिनव सोम प्रथम, वासुदेव द्वितीय, आदित्य कौशिक तृतीय रहा। जूनियर गर्ल्स गुनगुन प्रथम, हिमानी द्वितीय, शालिनी तृतीय रही, वहीं बॉयज में शुभम प्रथम, रिशांत सैनी द्वितीय, जीत पंवार तृतीय रहे।
विज्ञापन
सब जूनियर गर्ल्स आर्टिस्टिक सिंगल में प्रथम स्थान अनन्या और द्वितीय स्थान सिद्धि गोयल ने प्राप्त किया। संजीव कुमार, दिवाकर, रिया शर्मा, मास्टर विजय सिंह, पिन गोलियान, महेश त्यागी, वामाक्षी वर्मा, गीतांजलि, विनोद धीमान, अंकित, पूजा, विपुल मौजूद रहे।