फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Winner of Lucky draw gets bicycle

लक्की ड्रा के विजेता को मिली साइकिल

Sun, 23 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Winner of Lucky draw gets bicycle
देवबंद (सहारनपुर)। दून हिल्स एकेडमी में रविवार को कार्निवल मेले का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने मेले में लगे झूलों और खेलों के साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

कार्निवल मेला देखने स्कूली बच्चों और उनके अभिभावक पहुंचे। हांडेट हाउस सूल लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र रहा। मेले के समापन में अतिथियों ने 120 लक्की ड्रा निकाले। इसमें प्रथम पुरस्कार साइकिल, द्वितीय पुरस्कार स्पीकर, तृतीय पुरस्कार जूसर मिक्सर, चतुर्थ पुरस्कार इलेक्ट्रिक प्रेस, लंच बॉक्स, गिलास, कप और होटकेस आदि रहे। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रदीप वर्मा और डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का उत्साह भी बढ़ता है। इसमें डॉ. डीके जैन, व्यापारी नेता हुलास राय सिंघल, केपी सिंह, चंदन सिंह राणा, संदीप शर्मा, विपिन गर्ग, प्रमोद त्यागी, अरुण गुप्ता, ओमपाल सिंह, शिवराज रोड, राजकिशोर आदि रहे।

दून हिल्स एकेडमी में कार्निवल मेले में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं

दून हिल्स एकेडमी में कार्निवल मेले में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed