फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wine shop in the market

हाईवे से हटाकर पैठ बाजार में खोला जा रहा शराब का ठेगा, विरोध में आए लोग

Thu, 30 Mar 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 30 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Wine shop in the market
डेमो पिक
मंसूरपुर नेशनल हाईवे से शराब का ठेका हटाकर पैंठ बाजार में खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके विरोध में व्यापारियों समेत लोगों ने शराब का ठेका खोलने के विरोध में प्रदर्शन किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में अधिकारियों ने 31 मार्च तक हाईवे पर संचालित शराब के ठेकों को हटाने की सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


बुधवार को मंसूरपुर में हाईवे पर खुले शराब के ठेकेदार ने पैंठ में दुकान लेकर उसमें खोलने की तैयारी शुरू कर दी। इसका पता चलने पर व्यापारी और आसपास के लोग एकत्र हो गए और ठेका खोले जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि पैंठ में ठेका खोले जाने से शराब पीकर लोग उत्पात मचाएंगे। यहां पर सप्ताह में बुधवार और शनिवार को पैंठ लगती है। जिसमें महिलाएं भी सामान खरीदने के लिए आती हैं। अगर ठेका खुला तो छेड़छाड़ का खतरा बना रहेगा। इस बीच कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


लोगों ने प्रशासन को चेताया कि अगर पैंठ बाजार में शराब का ठेका खोला गया तो इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष परवेज गर्ग, महामंत्री ओमसिंह, रालोद नेता विकास बालियान, अखिलेश, भूप, नेपाल सिंह, शालू, विनोद, रोहित, कामिल, सूरज, मानसिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिखेड़ा में मंदिर के बराबर में ठेका
गांव सिखेड़ा में पुलिस की अनदेखी के चलते पानीपत खटीमा राजमार्ग पर मंदिर के बराबर में शराब का ठेका पिछले कई सालों से संचालित है। जबकि नियमानुसार शराब का ठेका धार्मिक स्थल से 100 मीटर की दूरी पर होना चाहिए। आए दिन मंदिर के पास शराबी उत्पात मचाते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से इस शराब के ठेके की कई बार शिकायत भी कई की गई, लेकिन ठेका नहीं हटवाया गया। प्रधान विनोद कुमार का कहना है कि शराब का ठेका हटवाने के लिए अब प्रशासन ही कोई कदम उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed