फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will shift to the other prison inmates

जिला कारागार से दूसरी जेलों में जाएंगे नौ कैदी   

Sat, 11 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 11 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Will shift to the other prison inmates
जेल - फोटो : jail
जिला कारागार से नौ कैदियों को गैर जनपदों की जेलों में भेजा जाएगा। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। जेल अधिकारियों की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन ने शासन को इस संबंध में संस्तुति भेजी थी।
विज्ञापन


जिला कारागार में बीते दो माह में कैदियों के बीच कई बार झगड़े और बवाल हो चुके हैं। कैदियों के बीच आए  दिन होने वाले झगड़ों पर अंकुश लगाने के लिए जेल प्रशासन ने यहां बंद  कुछ कैदियों को दूसरे जिलों की कारागारों में भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने छह कैदियों को प्रदेश की अन्य जेलों में स्थानांतरित करने की अनुमति शासन से मांगी थी, जिस पर शासनादेश जारी होने के बाद छह कैदियों को यहां से अन्य जिलों में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन द्वारा शासन को भेजी गई संस्तुति के आधार पर शासन ने नौ कैदियों को भी अन्य जिलों की कारागारों में भेजने की अनुमति  दे दी है। कारागार प्रशासन एवं सुधार अनुभाग के अनुसचिव हरि नारायण गिरि ने आईजी जेल को नौ कैदियों को मुजफ्फरनगर कारागार से अन्य जेलों में भेजने के आदेश दिए हैं।

बाहरी जेलों में भेजे जाने वाले कैदियों में जुबैर पुत्र मेहरबान को लखीमपुर, मेहरबान पुत्र अब्दुल गफूर को बहराइच, राहुल पुत्र जवाहर को गोंडा, नूर मौहम्मद पुत्र अब्दुल गफ्फार को बलरामपुर, प्रभाष उर्फ प्रभात पुत्र सुरेन्द्र को बस्ती जेल भेजा जाएगा। इनके अलावा चार अन्य कैदियों फुरकान पुत्र मीरहसन को सीतापुर, जमशेद पुत्र इशरत अली को मिर्जापुर,


वसीम पुत्र मुस्तकीम को आजमगढ़ और गय्यूर पुत्र मंजूरा को सिद्घार्थनगर भेजा जाएगा। जेल अधीक्षक राकेश सिंह का कहना है कि इन कैदियों को अन्य जेलों में भेजने की संस्तुति शासन को भेज  गई थी, मगर अभी तक उनके पास इनके स्थानांतरण के आदेेश नहीं आए हैं। आदेश आते ही इन कैदियों को दूसरे जिलों की जेलों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed