फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will not tolerate insult to farmers: Chaudhary Sanjeev Tomar

किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे : चौधरी संजीव तोमर

Wed, 15 Dec 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Will not tolerate insult to farmers: Chaudhary Sanjeev Tomar
पुरकाजी में राशन वितरित करते हुए - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे : चौधरी संजीव तोमर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब करेंगे। थानों, तहसीलों और अस्पतालों में आम आदमी का शोषण सहन नहीं होगा। संगठन किसान, मजदूरों और आमजन के हित के लिए संघर्ष करेगा।
सीकरी में भाकियू (तोमर) की पंचायत हुई। तोमर ने कहा कि संगठन हर तरीके किसान और आम जन कि समस्याओं का समाधान करने में समर्थ रहा है और अब राज्य चुनाव बहुत ही नजदीक आ गये है। अगर भाजपा सरकार को फिर सत्ता में आना है तो सबसे पहले तो किसान हित में काम करना है और दूसरी और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना होगा। काले कानून के खिलाफ किसानों ने 378 दिन लड़ाई लड़ी और इस लड़ाई में किसान संगठनों ने भी अपनी ताकत झोंक दी, इस आंदोलन में भाकियू (तोमर) ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और आखिरी कार किसानों ने ये लड़ाई जीत ली।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि सभी विभागों में रिश्वत खोरी चरम सीमा पर है और कोई भी विभाग ऐसा नहीं है जो बिना पैसे काम कर रहा हो, बिजली विभाग और तहसील या फिर पुलिस थाना हो हर जगह रिश्वत का बाजार चल रहा है। रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं कि जाएगी और चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े संगठन हर परिस्थिति से निपटने को तैयार हैं। इस मौके पर पवन त्यागी, शहजाद प्रधान, अखलाक प्रधान, डॉ आशु, इलयास पहलवान, अजय त्यागी, हसीर, फरहान जमाल, गोहर सिद्दीकी, प्रमोद तोमर, अन्य लोग मौजूद रहे।

भाकियू तोमर की पंचायत कोक संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर

भाकियू तोमर की पंचायत कोक संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed