फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will not look at Supreme Court verdict from religion: Madani

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को धर्म की नजर से नहीं देखेंगे: मदनी

Wed, 06 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Will not look at Supreme Court verdict from religion: Madani
मौलाना अरशद मदनी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि विवाद को लेकर देश के मुसलमानों की सबसे बड़ी जमात के प्रमुख व सुप्रीम कोर्ट में मामले के पक्षकार मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला करे हम उसे धर्म की नजर से नहीं देखेंगे। बल्कि उसका सम्मान करेंगे। क्योंकि यह केस हमने कानून के एतबार से लड़ा है।
विज्ञापन

बुधवार को जारी बयान में मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद के वकील राजीव धवन ने अदालत के सामने तमाम सबूतों को मजबूती के साथ रखा है। इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में आना चाहिए, लेकिन उसके बावजूद कोर्ट हमारे द्वारा पेश किए गए सबूतों को कानूनी एतबार से रद्द कर देता है तो उसके बाद वह जो भी फैसला दे हम उसका दिल से सम्मान करेंगे। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट मुल्क की सबसे बड़ी अदालत है। उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद ने यह केस कानून के एतबार से लड़ा है इसलिए हम इसे धर्म की नजर से नहीं देखेंगे। मौलाना मदनी ने यह भी कहा कि इसमें इख्तिलाफ नहीं है कि वहां पर चार सौ वर्ष से मस्जिद थी और उसे तोड़ा गया। अभी बहुत अधिक समय नहीं गुजरा जिसके चलते उस मंजर को देखने वाले आज भी मौजूद हैं। इसलिए हम यह समझते हैं हमारा कानूनी पहलू बड़ा मजबूत है और फैसला हमारे हक में आना चाहिए। इसके साथ ही मौलाना अरशद मदनी ने सभी से फैसले को लेकर अमन कायम रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed