{"_id":"64428034b918c7d11a0aee11","slug":"will-not-do-or-allow-child-marriages-muzaffarnagar-news-c-14-1-197373-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बाल विवाह न करेंगे और न ही होने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बाल विवाह न करेंगे और न ही होने देंगे
विज्ञापन
जैन कन्या इंटर कॉलेज में जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में बाल विवाह रोकने को जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को बाल विवाह न करने और न होने देने के लिए शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने किया। छात्राओं को बाल विवाह व बाल विवाह निषेध अधिनियम -2006 के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बताया कि अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए जनपद में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बाल विवाह से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। छात्राओं टिया, खुशी, शिवांगी, वंशिका, अनुराधा व पलक को डॉ राजीव कुमार, विमलेश, श्वेता व अमरजीत ने सम्मानित किया। जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी मैत्री रस्तोगी, धर्मेंद्र सिंह, किरण, सुनीता, वंदना, शकुन्तला का सहयोग रहा।