फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will have to be ready to protect religion: Bharat Bhushan

धर्म की रक्षा के लिए रहना होगा तत्पर : भारत भूषण

Fri, 14 Jul 2023 06:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Will have to be ready to protect religion: Bharat Bhushan
मोहल्ला कानूनगोयान स्थित भागीरथी जैन मंदिर में धर्म सभा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। आचार्य भारत भूषण महाराज ने कहा कि मानव चारों गतियों में भटक रहा है। संसार जरूरी है तो धर्म भी जरूरी है। सुख पाने की होड़ में लगा मानव सुख प्राप्त कर ही नहीं पाता। जैन धर्म वीरों का धर्म है। हमें अपने धर्म के प्रति जागरूक रहना है। धर्म की रक्षा के लिए तत्पर रहना है।
मोहल्ला कानूनगोयान स्थित भागीरथी जैन मंदिर में भारत भूषण महाराज संसघ के पावन सानिध्य में वर्षायोग धर्म आराधना और धर्म चर्चा की गई। जैन संत ने कहा कि मुनि राजों की रक्षा करना प्रत्येक श्रावक का कर्तव्य है। आज समय की मांग है कि अपनी अपनी धर्म संस्कृति के प्रति यदि हम जागरूक नहीं रहे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
विज्ञापन

आचार्य श्री ने कहा कि प्रतिदिन देव दर्शन करना और धर्म की बात सुनना मानव पर्याय को सफल बनाता है। इस तरह की प्रेरणा देना यह चातुर्मास की बहुत बड़ी उपलब्धि है। शनिवार को नया मंदिर में भक्तांबर महामंडल विधान महाराज श्री के सानिध्य में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरेंद्र घड़ी़, विनोद, पीयूष, सतेंद्र, सुनीता, निधि, दीपक, अंकित, रामकुमार, राकेश, डॉ ज्योति, सतीश, सुधीर, सचिन, अंजू, अशोक, सुषमा, राज रानी, वषार्, विवेक प्रवक्ता, नीरज शामिल रहे। संचालन अरुण नंगली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed