{"_id":"5e7cd3bf8ebc3e6fe61a3c2a","slug":"will-go-to-jail-for-profiteering-khatauli-news-mrt475394195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनाफाखोरी करने पर जेल जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनाफाखोरी करने पर जेल जाएंगे
विज्ञापन
मुनाफाखोरी करने पर जेल जाएंगे
जानसठ। पुलिस प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि मुनाफाखोरी करने पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्जकर उनको जेल भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने फल व सब्जी आढ़तियों तथा राशन की दुकानदारों को रेट लिस्ट भी तैयार करके दी है, जिस लिस्ट में पुराने रेटों पर ही दुकानदार सामान दे सकेंगे।
लॉकडाउन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक ही बाजारों में राशन व फल सब्जियों की दुकानें खुली। सुबह छह बजे लोग बाजारों में जरूरत का सामान लेने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने कस्बे में दुकानदारों के पास पहुंचकर उनको चेताया कि मुनाफाखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होने दी जाएगी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में किसी भी दुकानदार को मुनाफाखोरी नहीं करने दी जाएगी। दुकानदारों के रेट लिस्ट भी दे दी गई है। दुकानदार उसी रेट लिस्ट के अनुसार राशन, सब्जियां व फल दे सकेंगे। उन्होंने मुनाफाखोरी करने वाले दुकानदारों के बारे में पुलिस को तुरंत सूचना देने की अपील की है।