फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will focus on development works of the city: Ashok Kataria

शुकतीर्थ में राज्यमंत्री ने संतों का आर्शीवाद प्राप्त किया

Wed, 09 Oct 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Will focus on development works of the city: Ashok Kataria
5-शुकतीर्थ में संतों का अर्शीवाद लेने पहुंचे प्रदेश के राज्यमंत्री अशोक कटारिया। - फोटो : KHATAULI
नगर के विकास कार्यों पर ध्यान देंगे : अशोक कटारिया
विज्ञापन

मोरना। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया ने शुकतीर्थ में संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर शुकदेव सिटी में औषधीय पौधों का रोपण किया। उन्होंने नगर की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कराए जाने की बात कही।

शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में बुधवार को परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया ने प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर मन्नत का धागा बांधते हुए श्रीकृष्ण भगवान मंदिर की पूजा अर्चना की। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मानव निर्माण आश्रम के संचालक स्वामी वेददास महाराज, खिचड़ी वाले आश्रम के कृपालदास महाराज, महाशक्ति सिद्धपीठ आश्रम में माता राजनंदेश्वरी के श्रीचरणों में नमन करते हुए सानिध्य प्राप्त किया। वहीं, इस मौके पर शुकदेव सिटी में हरड़, आंवला, बेहड़ा, पीपल आदि औषधीय के पेड़ों का पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि नगर की परिवहन सहित आदि समस्या को संज्ञान लेकर उनका निवारण करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित राठी, डा. वीरपाल निर्वाल, पंकज माहेश्वरी, कंवरपाल बाबा, रामकुमार शर्मा, अरविंद, रवि चौधरी, योगेश गुर्जर, श्रीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed