फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will boycott elections if duty is imposed in reserve

वेबकास्टिंग ऑपरेटर या रिजर्व में ड्यूटी लगाई तो करेंगे बहिष्कार

Thu, 20 Jan 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Will boycott elections if duty is imposed in reserve
देवबंद। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक में शिक्षा मित्रों को आगामी विधानसभा चुनाव में वेबकास्टिंग आपरेटर एवं रिजर्व ड्यूटी से मुक्त रखे जाने की मांग की गई। बुधवार को दिवालहेड़ी गांव में हुई बैठक में ब्लॉक महासचिव मुकेश कुमार ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ ने अपने आदेशों में स्पष्ट कहा है कि शिक्षा मित्रों, प्रेरकों, अनुदेशकों, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवकों तथा अन्य सभी संविदाकर्मियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। सुषमा पुंडीर ने कहा कि यदि निर्वाचन अधिकारी सहारनपुर द्वारा शिक्षा मित्रों की ड्यूटी वेबकास्टिंग आपरेटर एवं रिजर्व में लगाई गई तो प्रदेश के सभी शिक्षामित्र ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर ड्यूटी लगानी है तो पूर्व की तरह प्रथम एवं द्वितीय मतदान अधिकारी के पद पर लगाई जाए या फिर चुनाव आयोग के आदेश पर शिक्षा मित्रों को ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त रखा जाए। इसमें प्रवेश चौधरी, तालिब, जनक सिंह, सुरेश प्रजापति, अजय चौधरी, अनिल कुमार, बिट्टू राम, निशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed