फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will attack on drugs, will give gift of education to daughters

नशे पर वार करेगी खाप और बेटियों को देगी शिक्षा

Sun, 29 May 2022 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Will attack on drugs, will give gift of education to daughters
मुजफ्फरनगर : काकड़ा में महा पंचायत को संबोधित करते चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। काकड़ा में किसान-मजदूरों के मुद्दे के अलावा कई महत्वपूर्ण सामाजिक प्रस्ताव भी पास किए गए। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए खाप पंचायत जागरूकता अभियान चलाएगी। स्थानीय लोगों की मदद से इसे असरदार बनाया जाएगा। वहीं बेटियों को सुरक्षा और शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न खापों के चौधरियों की मौजूदगी में सर्वखाप मंत्री ने जिन प्रस्तावों का एलान किया, उनमें सबसे महत्वपूर्ण बेटियों की शिक्षा का प्रस्ताव है। बेटियों पर पाबंदियों के लिए बदनाम रही खाप पंचायतों ने खुले मंच से एलान किया कि बेटियों की शिक्षा सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव प्रयास खाप पंचायतों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए आर्थिक और सामाजिक सहायता भी खाप पंचायतों की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन

किसान-मजदूर महापंचायत में यह प्रस्ताव हुए पास
- सरकार संयुक्त किसान मोर्चा से बात करें, ताकि एमएसपी गारंटी कानून, बिजली, एनजीटी जैसे मुद्दों का हल निकाला जा सके।
- किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाए। शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
- ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले झगड़ों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए।
- दहेज और भू्रण हत्या के खात्मे के लिए कड़े कानून बनें। कुरीतियों को खत्म करने के लिए खाप पंचायतों की मदद ली जाए।
- बेटियों की शिक्षा कराने के लिए हर संभव प्रयास खाप पंचायतों की ओर से किया जाएगा। आर्थिक और सामाजिक सहायता भी खाप पंचायतों की ओर से यथा संभव दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए खाप पंचायत जागरूकता अभियान चलाएगी। इसे स्थानीय लोगों की मदद से असरदार बनाया जाएगा।
- पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए चलाए जा रहे सरकारी अभियानों से खाप पंचायतों को जोड़ा जाए। ताकि जल, जंगल और जमीन को उजडऩे से बचाया जा सके।
- किसानों की आय दोगुना करने के सरकारी वायदे को पूरा करने के साथ-साथ खाप पंचायत यह भी मांग करती है कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर को दोगुनी किया जाए।

समाज की शान हैं बेटियां : ब्रहम सिंह राठी
बागपत के टीकरी से पहुंचे राठी खाप के वयोवृद्ध चौधरी बाबा ब्रहम सिंह राठी ने कहा कि बेटियां समाज की शान है। शिक्षा पर अधिक से अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर समाज हित के कार्य करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed