फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will able to live the lives of poor, destitute children

गरीब, बेसहारा बच्चों की जिंदगी संवारेगा ‘सक्षम’

Fri, 01 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Will able to live the lives of poor, destitute children
मुजफ्फरनगर। डीएम ने नववर्ष पर जिले के गरीबों और बेसहारा बच्चों की जिंदगी रोशन करने के लिए प्रोबेशन विभाग के‘सक्षम’ पोर्टल लॉंच किया।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि समाज के कुछ सीमांत एवं वंचित समूह ऐसे भी हैं, जिन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभ प्राप्त नहीं हो पाने के कारण उनका समुचित विकास नहीं हो पाता। इन सीमांत एवं वंचित समूहों जैसे ट्रांसजेंडर, निराश्रित महिलाएं, नशा पीड़ित व्यक्तियों के परिवार एवं कुपोषित बच्चे इत्यादि के परिवारों तथा उनके बच्चों को उचित शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह आनलाइन पोर्टल ‘सक्षम’ प्रारंभ किया गया है। डीएम ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से समाज के विभिन्न सम्मानित व्यक्तियों-समूहों, उद्यमियों से सहयोग भी लिया जाएगा। यह पोर्टल बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल पर विभिन्न कक्षाओं-कोर्स में प्रवेश के लिए आर्थिक सहायता का आवेदन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवेदन, जनसुनवाई को शिकायत, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा इन योजनाओं में आनलाइन आवेदन, ट्रांसजेंडर पहचान पत्र प्राप्त करने को आवेदन, मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने को आवेदन, नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने को आवेदन, अभियोजन संबंधी जानकारी, महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी सभी कानूनों की जानकारी, विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं में प्राप्त उपलब्धियों का विवरण, वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से काउंसलिंग सुविधा एवं जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर द्वारा आगामी दिवसों में कराए जाने वाले कार्यो का विवरण भी पोर्टल पर उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम अमित सिंह, अभिषेक कुमार नगर मजिस्ट्रेट, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, बीएसए मायाराम, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, उद्यमी भीमसेन कंसल, बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश गोंड, वन स्टॉप सेंटर का स्टॉफ, एनआईसी से अंकित तोमर आदि मौजूद रहे। संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुशफेकीन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed