फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wild animal attacked villagers

जंगली जानवर ने ग्रामीणों पर हमला बोला

Sat, 22 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Wild animal attacked villagers
ककरौली के गांव टंढेड़ा में जंगली जानवर के हमले से घायल युवक। - फोटो : KHATAULI
जंगली जानवर ने ग्रामीणों पर हमला बोला
विज्ञापन

ककरौली। गांव टंढेड़ा में जंगली शूकर ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। हमले में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए।
शनिवार दोपहर को गांव टंढेड़ा में जंगल से शूकर गांव में घुस आया। गांव में घुसते ही जंगली जानवर ने लोगों पर हमला बोल दिया। जंगली जानवर ने पहले एक भैंस को जख्मी किया। इसके बाद मनीष (15) पुत्र भारत शर्मा को घायल कर दिया। मनीष के घुटने में 12 टांके आए हैं। घायल छात्र मनीष यूपी बोर्ड के कक्षा 10 का परीक्षार्थी है। इसके बाद जंगली जानवर मोहम्मद यूसुफ के घर में जा घुसा। जानवर ने महिला जुमरत (60) का पैर जख्मी दिया। महिला के साथ घर में मौजूद शबनूर (8), सबीना (4), खुशनसीब (13) व महिला काफिला (35) हमले से बाल बाल बचे। घायल महिला जुमरत को परिजन आनन फानन में मोरना पीएचसी में ले गए। जहां पर गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जंगली जानवर ने तीन ग्रामीणों इंद्रवीर, शाहनवाज, मौलवी न्याजूददीन के बेटे को घायल कर दिया है। ग्रामीणों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद जंगली जानवर को लाठी डंडों से जंगल में खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed