फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wife shot dead in land dispute

जमीन के विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या

Wed, 26 May 2021 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Wife shot dead in land dispute
जमीन के विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव बसेड़ी में मंगलवार की अलसुबह दो बीघा जमीन के विवाद में युवक ने पत्नी के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तीन बच्चों को लेकर फरार हो गया। मृत महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जीवना निवासी डोली की शादी करीब 12 साल पूर्व पुरकाजी क्षेत्र के गांव बसेड़ी निवासी मोनू के साथ हुई थी। शादी के महज तीन साल बाद ही मोनू की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों की सहमति से डोली की दूसरी शादी उसके देवर पप्पू के साथ कर दी गई, तभी से दोनों एक साथ थे, जिनके तीन बच्चे भी हैं। पप्पू के पिता के पास 81 बीघा जमीन थी, जिनमें से मोनू की 27 बीघा जमीन डोली के नाम दर्ज हो गई थी, जबकि पप्पू के नाम पर भी उसके हिस्से की 27 बीघा जमीन थी। वहीं, तीसरा भाई काला अपने परिवार के साथ अलग रहकर अपने हिस्से की 27 बीघा जमीन पर खेती कर रहा है। कुछ समय पूर्व पप्पू ने अपने हिस्से की दो बीघा जमीन बेच दी थी और अब वह डोली पर भी उसके नाम दर्ज दो भूमि में से दो बीघा जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। डोली जमीन बेचने के लिए तैयार नहीं थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते मंगलवार तड़के करीब पांच बजे पप्पू ने घर में सोई पत्नी डोली के सिर में तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी तीनों बच्चों को साथ लेकर घर से फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव के चौकीदार कंवरपाल की सूचना पर सीओ सदर हेमंत कुमार व इंस्पेक्टर देशराज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के शव को मोर्चरी भेज दिया। डोली के पिता गांव जीवना निवासी ओमबीर ने आरोपी पप्पू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ......
सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि जमीन बेचने को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था, जिसमें पति ने महिला की गोली मारकर हत्या की है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मृत महिला के पिता की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed