फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wife also died in grief of husband's death

पति की मौत के गम में पत्नी ने भी दम तोड़ा

Sat, 01 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Wife also died in grief of husband's death
मुजफ्फरनगर। शहर के रामपुरी गेट निवासी समाजसेवी सेवाराम धीमान की मौत के 24 घंटे के अंदर पत्नी शिमला ने भी दम तोड़ दिया। पति का अंतिम संस्कार दोपहर और पत्नी का शाम के समय हुआ।
विज्ञापन

सात जन्मों के बंधन की बात कही जाती है। एक जन्म का बंधन तो यहां सोवाराम धीमान और उनकी पत्नी शिमला ने एक साथ ही पूरा कर दिया। समाजसेवी सेवा राम धीमान 64 वर्ष की मृत्यु बृहस्पतिवार को देर शाम हो गई थी। रिश्तेदारों को रात में सूचना दी गई और शुक्रवार को दोपहर में जनकपुरी के मोक्षधाम पर सेवाराम धीमान की वेद मंत्रों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद परिजन, शुभचिंतक घर लौट आये। दूर-दराज से आये रिश्तेदार वापस निकलने लगे, इसी दौरान सेवाराम की पत्नी शिमला धीमान ने भी दम तोड़ दिया। सहारनपुर, नुकड़, हरिद्वार, मंगलौर, अंबाला आदि से जो रिश्तेदार पहुंचे थे और निकल लिए थे उन्हें फिर से सूचना दी गई और सभी वापिस लौटे। शाम के समय शिमला धीमान का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में दो पुत्र मनुदत्त एवं अर्जुन हैं, विवाहित पुत्री दीपा और अनुराधा है। अभी अर्जुन की शादी नहीं हुई है। पुत्र मनुदत्त ने बताया कि उनके पिता बीते एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके देहावसान से माता बेहद दुखी हुई। पिता का अंतिम संस्कार कर लौटे ही थे, थोड़ी देर बाद उन्होंने भी शरीर त्याग दिया। आचार्य गुरुदत्त, मास्टर निर्मल सिंह धीमान, सरदार बलविंद्र सिंह ने बताया कि सेवाराम निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed