फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Widow accuses brother-in-law of rape

विधवा ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Thu, 25 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Widow accuses brother-in-law of rape
विधवा ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

मोरना। विधवा महिला ने अपने देवर पर मारपीट के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। एसएसपी के आदेश पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
ककरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 17 फरवरी 2017 को हुई थी। शादी के लगभग एक वर्ष बाद अचानक पति की मृत्यु हो गई। उसके एक पुत्र है। रिश्तेदारों के कहने पर उसके परिजनों ने ससुराल में ही रहने का निर्णय लिया था। वह अपने 18 माह के पुत्र के साथ सास ससुर की सेवा करने में लगी रही। उसने आरोप लगाया कि उसका देवर आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसने अपने सास-ससुर को बताया तो गुस्साए ससुराल वालों ने उसके साथ गाली, गलौज एवं मारपीट शुरू कर दी। एक दिन देवर ने मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया। तो उसे यातनाएं दीं और बाद में उसे उसके मायके छोड़ गए। इस मामले में पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर ककरौली थाना में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। ककरौली थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि मामला महिला के साथ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा कायम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed