फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Widespread ruckus at BJP conference

भाजपा सम्मेलन में बरपा जमकर हंगामा

Sun, 23 Sep 2018 12:26 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 23 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Widespread ruckus at BJP conference
revel - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। भाजपा के सम्मेलन में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब पार्टी की महिला पदाधिकारी और उसके पति के बीच कहासुनी हो गई। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता तक हक्के-बक्के रह गए।  मामले ने इतना तूल पकड़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी। आदर्श कॉलोनी के भावना पैलेस में भाजपा ने मतदाता संपर्क अभियान को कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुलाया था। पार्टी के नेता और संगठन के पदाधिकारी पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन


पंडाल में उस वक्त एकाएक हंगामा हो गया, जब महिला भाजपा नेता ज्योति राठी से उनके पति राजीव राठी की कहासुनी प्रारंभ हो गई। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के बीच मामले को बढ़ता देख पदाधिकारियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच राजीव के पिता को बहू-बेटे के बीच विवाद देख आघात लगा और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन


हंगामा नहीं थमा तो पुलिस को सूचना दी गई। नई मंडी प्रभारी निरीक्षक हरशरण शर्मा मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षों को थाने ले आए। राजीव राठी का आरोप है कि भाजपा के कुछ नेता उनकी पत्नी को दिग्भ्रमित कर बरगला रहे हैं, जिसकी वजह से बीते तीन माह से वह अलग रह रही है। उधर, पीएम जन औषधि केंद्र अभियान की जिला कोआर्डिनेटर रही ज्योति राठी ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट और अभद्र बरताव की तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पदाधिकारी थाने पहुंच गए। जैसे-तैसे मामले का पटाक्षेप किया गया। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि दोनो पक्षों को सुलहनामे के लिए दो अक्तूबर तक का समय दिया गया है। भाजपा में पहले से सोशल मीडिया पर वायरल आडियो का मामला सुर्खियों में है। आडियो की बातचीत में शामिल भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री त्याग पत्र दे चुकी हैं। इस प्रकरण को लेकर भाजपाइयों की कई दिनों से छिछालेदार हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed