फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Why do you make him a laborer, the child who has asked for a book'

‘उसको मजदूर क्यों बनाते हो, वो जो बच्चा किताब मांगे है’

Tue, 29 Mar 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
'Why do you make him a laborer, the child who has asked for a book'
मुशायरे में कलाम सुनाते डा. शमीम देवबंदी - फोटो : DEVBAND
देवबंद। बज्म-ए-अदब के बैनर तले मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें शायरों ने देर रात्रि तक कलाम सुना श्रोताओं से जमकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

मोहल्ला बड़जियाउलहक स्थित मौलाना अब्दुल कादिर के आवास पर आयोजित हुए मुशायरे की शुरुआत नूर देवबंदी की नात-ए-पाक से हुई। इसके उपरांत डा. शमीम देवबंदी ने पढ़ा..उसको मजदूर क्यों बनाते हो, वो जो बच्चा किताब मांगे है। जकी अंजुम ने कहा..कितना सस्ता है मियां शेर-ओ-सुखन का सौदा, जिसको देखो वही उस्ताद बना बैठा है। चांद देवबंदी ने कुछ यूं कहा..इसकी खुराक खून है यह इश्क है मियां, जलता नहीं चिराग ये सरसों के तेल से। डॉ. सादिक ने पढ़ा..मुझे उसका तकल्लुफ ये हमेशा याद आता है, वो कहता था मेरी खातिर जमाना छोड़ सकता है। तनवीर अजमल ने कुछ यूं पढ़ा..क्या खबर थी परदेसी इस तरह से जाएगा, दे गया मोहब्बत में गम हजार आंखों को। डॉ. अदनान अनवर ने कहा..मजबूरी-ए-हालत का तूफान बहुत है, रह जाए अगर बाकी मेरी आन बहुत है सुनाकर जमकर दाद बटोरी। इनके अलावा डॉ. सलमान दिलकश, नूर देवबंदी ने भी कलाम सुनाया। अध्यक्षता डॉ. शमीम व संचालन जकी अंजुम ने किया। इसमें उमर गजाली, हसीम सिद्दीकी, इमदादुल्ला, माईज, डा. उसामा अनवार, अब्दुल बारी आदि मौजूद रहे। अंत में संयोजक डॉ. एसए अजीज ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed