फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Whole life of Brahmanand Saraswati was dedicated to protect cow and Hindutva: Swatantra Dev Singh

ब्रह्मानंद सरस्वती का संपूर्ण जीवन गौरक्षा व हिंदुत्व की रक्षा के लिए रहा समर्पित : स्वतंत्र देव सिंह

Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Whole life of Brahmanand Saraswati was dedicated to protect cow and Hindutva: Swatantra Dev Singh
देवबंद(सहारनपुर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को देवबंद पहुंचकर श्री महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ध्यानगुरु स्वामी दीपांकर महाराज से बंद कमरे में गोपनीय वार्ता भी की।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के निधन से हिंदू समाज को बड़ी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि गुरुजी का संपूर्ण जीवन गोरक्षा और हिंदुत्व की रक्षा के लिए समर्पित रहा। स्वामी दीपांकर महाराज ने बताया कि दिवंगत स्वामी जी कई वर्षों तक श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में भागीदार रहे और उनके आरएसएस, विहिप व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। विगत 14 मई को स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे। वहीं, पत्रकारों से वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस वक्त सरकार का पूरा ध्यान कोविड-19 के नियंत्रण पर है। पूरे संगठन को इस काम में लगाया गया है कि वह उन परिवारों में जाएं जहां कोरोना से किसी की मृत्यु हुई है और दूसरे लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह, रामपुर विधायक देवेंद्र निम, गंगोह विधायक कीरत सिंह, शामली विधायक तेजेंद्र निरवाल, देवव्रत त्यागी, रोहन त्यागी, ईशान गौड़, श्यामानंद सरस्वती और विनोदानंद सरस्वती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed