फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Whether Arshad is in BSP or not party president is unknown

अरशद बसपा में हैं भी या नहीं पार्टी अध्यक्ष हैं अनजान

Sat, 15 Jan 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Whether Arshad is in BSP or not party president is unknown
मुजफ्फरनगर : वायरल वीडियो में भावुक हुए बसपा नेता अरशद राणा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अरशद बसपा में हैं भी या नहीं पार्टी अध्यक्ष हैं अनजान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चरथावल से बसपा का प्रत्याशी बनने के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे अरशद राना अब अपनी ही पार्टी में अनजान नजर आ रहे हैं। अरशद राना ने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता पर टिकट के नाम पर 67 लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दी है। बड़ी बात ये है कि अरशद राना के प्रकरण ही नहीं बल्कि वह पार्टी में हैं भी या नहीं बसपा जिलाध्यक्ष ने इससे भी अनभिज्ञता जता दी है।
अरशद राना खुद को चरथावल विधानसभा प्रभारी बता रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी में नियम है कि जिसे प्रत्याशी बनाया जाता है, उसकी पहले ही विधानसभा प्रभारी के रूप में ताजपोशी कर दी जाती है। हालांकि चुनाव आते आते ये प्रभारी बदल भी दिए जाते हैं। अरशद राना भी खुद को चरथावल का विधानसभा प्रभारी बता रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को शहर कोतवाली में न केवल तहरीर दी बल्कि रोते हुए एक वरिष्ठ नेता पर टिकट के बदले 67 लाख रुपये लेने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

इस मामले में जब बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि से पूछा गया तो उनका कहना था कि अरशद राना का क्या मामला हैं, उन्हें नहीं मालूम । अरशद पार्टी में हैं, या नहीं, यह भी साफ नहीं है । उन पर पार्टी संगठन की कोई जिम्मेदारी भी नहीं है। ऐसे में इस पूरे मामले में उन्हें कुछ नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि अरशद राणा ने उन्हें अपने साथ हुए 67 लाख के धोखाधड़ी की एक तहरीर दी है। उनसे रकम के बारे में जानकारी देने को कहा गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed