फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When the wind speed increased, the day's temperature dropped by 1.4 degrees

Muzaffarnagar News: हवा की रफ्तार बढ़ी तो 1.4 डिग्री गिरा दिन का पारा

Wed, 06 Nov 2024 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
When the wind speed increased, the day's temperature dropped by 1.4 degrees
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। सर्दी की शुरुआत में पहली बार दिन का तापमान 30 डिग्री ने नीचे रिकॉर्ड किया गया। 1.4 डिग्री लुढ़ककर अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा की रफ्तार भी करीब छह किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कोहरे का असर रहा। हवा की रफ्तार सामान्य से तेज रही। दिन में धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट रही। सोमवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि मंगलवार को 29.6 डिग्री रहा। जबकि रात का तापमान बढ़ गया। रविवार रात का तापमान 15.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि सोमवार रात का तापमान बढ़कर 16.1 डिग्री पर पहुंच गया। जिले में हवा की गुणवत्ता का स्तर खराब बना हुआ है। मंगलवार को एक्यूआई 267 पर पहुंच गया। जबकि सोमवार को सिर्फ 156 रिकॉर्ड किया गया था। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से शहर में विभिन्न सड़कों पर छिड़काव कराया गया। सुबह के समय एंटी स्मॉग गन से भी छिड़काव कराया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि प्रदूषण फैलाने वाली इकाईयों की निगरानी की जा रही है। बुधवार को अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed