फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When the water receded, two cars and the bodies of the drivers were found submerged in the Gangnahar.

पानी कम हुआ तो गंगनहर में डूबी मिली दो कार और चालकों के शव

Tue, 22 Jun 2021 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
When the water receded, two cars and the bodies of the drivers were found submerged in the Gangnahar.
सठेड़ी गंगनहर के अंदर से क्रेन से कार निकलवाती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
पानी कम हुआ तो गंगनहर में डूबी मिली दो कार और चालकों के शव
विज्ञापन

रतनपुरी/सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। सिखेड़ा थाना क्षेत्र में चितौड़ा झाल के पास और रतनपुरी थाना क्षेत्र में नहर में डूबी हुई दो कारें मिली हैं, पुलिस ने इन कारों को बाहर निकलवाया तो इनमें चालकों के शव मिले हैं। इनमें एक जनवरी और दूसरा फरवरी माह से लापता था। माना जा रहा है ये कारें तभी गंगनहर में गिर गई थी और अब गंगनहर में पानी कम हुआ तो कार दिखने से हादसों का पता चला है।

गंगनहर पटरी मार्ग पर चित्तौड़ा झाल के समीप सोमवार को एक कार गंगनहर में मिली है। कार के अंदर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। कार की तलाशी लेने पर एलआईसी के कार्ड के आधार पर शव की शनाख्त एलआईसी के रिटायर्ड अधिकारी के हरेंद्र दत्त आत्रेय उम्र 62 वर्ष के रूप में हुई है। वह कुछ वर्षों से द्वारिका सिटी मुजफ्फरनगर में परिवार सहित निवास कर रहे थे और सात फरवरी से कार सहित लापता थे। दूसरी कार सोमवार सुबह रतनपुरी थाना क्षेत्र में सठेड़ी गंगनहर पटरी मार्ग पर हाईवे पुल के पास लोगों ने देखी। पुलिस ने कार निकलवाई तो उसमें पिछली सीट पर एक शव मिला, जिसकी पहचान दिलशाद अंसारी निवासी लखान के रूप में हुई। दिलशाद गत 17 जनवरी की रात दिल्ली के लिए निकला था और तभी से लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed