फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When the saint gave a goat to the President

वीतराग स्वामी कल्याणदेव की पुण्यतिथि आज

Mon, 13 Jul 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
When the saint gave a goat to the President
वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज। फाइल फोटो - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वीतराग संत ने जब राष्ट्रपति को भेंट की थी बकरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह 15 जनवरी, 1984 में वीतराग स्वामी कल्याणदेव के दर्शन को शुकदेव आश्रम आए थे। उन्होंने गौशाला का शिलान्यास किया। सभा के दौरान मंच के नीचे खड़ी बकरी देख राष्ट्रपति अचरज में पड़ गए। शिक्षा ऋषि ने सजी-धजी यह बकरी दूध पीने के लिए राष्ट्रपति को भेंट की थी। ज्ञानी ने कहा था कि स्वामी जी संत समाज की बेशकीमती धरोहर है। 26 नवंबर 1958 को कार्तिक गंगा मेले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किसान सम्मेलन में वीतराग संत को उत्तर प्रदेश के गांधी कहा था। 20 जुलाई, 1959 को संत के सानिध्य में तत्कालीन राज्यपाल वीवी गिरी ने वन महोत्सव में सहभागिता की थी। तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने शिक्षा ऋषि को पहला नंदा नैतिक पुरस्कार दिया था। उन्होंने स्वामी जी को राष्ट्रीय संत बताया था। गुरुकुल घासीपुरा में पधारे तत्कालीन रक्षा मंत्री बाबू जगजीवन राम के ग्रामीण अंचल में शिक्षा कार्यों के लिए स्वामी को रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से एक जीप भेंट की थी। वर्ष 2000 में शुकतीर्थ आये तत्कालीन उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत ने निष्काम संत से उनकी फटी-पुरानी जैकेट मांग ली थी। शेखावत ने कहा था कि स्वामी जी की फटी जैकेट में शिक्षा, देशभक्ति और धर्म मर्यादा के अनमोल रत्न भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed