फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When stopped from worshiping, the councilor sat on strike

Muzaffarnagar News: खतौली - पूजा करने से रोका तो धरना देकर बैठ गया सभासद

Fri, 23 Feb 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
When stopped from worshiping, the councilor sat on strike
- देवी मंदिर कन्या इंटर काॅलेज के मुख्य गेट पर खड़े होकर पूजा कर रहा था सभासद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। देवी मंदिर कन्या इंटर काॅलेज के मुख्य गेट पर खड़े होकर पूजा कर रहे भाजपा सभासद को पुलिस ने रोक दिया। जिस पर सभासद की पुलिस से नोकझोंक हो गई। गुस्साए सभासद ने काॅलेज के मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया।
देवी मंदिर कन्या इंटर कालेज को बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। काॅलेज के मुख्य द्वारा के सामने ही मंदिर है। जिसमें रोजाना श्रद्धालु पूजा करने के लिए आते हैं। बृहस्पतिवार सुबह के समय भाजपा सभासद अजय भुर्जी जो काॅलेज की दुकान के ही किराएदार हैं, वह रोजाना की भांति दुकान खोलने से पहले पूजा करने के लिए गए। इसी दौरान परीक्षा ड्यूटी में तैनात दो पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। जिस पर सभासद मुख्य द्वार के सामने ही खड़े होकर पूजा करने लगे।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने उन्हें रोका तो सभासद की उनसे नोकझोंक हो गई। सभासद काॅलेज गेट पर ही धरने पर बैठ गया। इस दौरान पर वहां भीड़ लग गई तथा सभासद ने भाजपा नगर अध्यक्ष को भी फोन कर बुलवा लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभासद को समझा बुझाकर शांत किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बताया कि सभासद को परीक्षा केंद्र में जाने से रोका गया था। बाद में कुछ लोगों के हस्क्षेप के बाद मामला निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed