फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When platelets started decreasing, the demand for jumbo packs started increasing.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - घटने लगीं प्लेटलेट्स तो बढ़ने लगी जंबो पैक की मांग

Tue, 10 Oct 2023 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
When platelets started decreasing, the demand for jumbo packs started increasing.
- जिला चिकित्सालय में तो जंबो पैक बनाने की सुविधा ही नहीं
विज्ञापन

- मरीजों को मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली के लिए रेफर किया जा रहा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। डेंगू, वायरल और टायफाइड के बढ़ते प्रकोप के साथ-साथ अब जिले में प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले जंबो पैक की किल्लत भी होने लगी है। जिला चिकित्सालय में तो जंबो पैक बनाने की सुविधा ही नहीं है। ऐसे में मरीजों को मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली के लिए रेफर किया जा रहा है।

डेंगू में घटती प्लेटलेट्स के बाद जंबो पैक के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। जिले में केवल तीन जगह ही जंबो पैक की सुविधा है। जिनमें से एक दो जगह ही जंबो पैक बनाए जा रहे हैं। शहर स्थित दुर्गा ब्लड बैंक और एसडी ब्लड बैंक के अलावा बेगराजपुर मेडिकल में जंबो पैक की सुविधा है, लेकिन यहां जंबो पैक की किट पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में केवल दुर्गा और एसडी ब्लड बैंक पर ही जंबो पैक बनाए जा रहे हैं। उसके लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। गंभीर हालत में मरीजों को मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली की ओर ही रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जंबो पैक बनाने में लगता है एक घंटा

जिले में जंबो पैक की किल्लत इसलिए भी है, क्योंकि इन दिनों मरीजों की प्लेटलेट्स तेजी से घट रही हैं। कुछ मरीजों की दस हजार तक प्लेटलेट्स पहुंच रही हैं, जिसके बाद उन्हें जंबो पैक की जरूरत पड़ती है। एक जंबो पैक बनाने में ही पूरा एक घंटा या उससे अधिक लग जाता है। तीन जगह ही सुविधा होने के चलते यहां मरीजों को जंबो पैक के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय सहित निजी अस्पतालों में भारी भीड़

डेंगू, वायरल और टायफाइड का प्रकोप इस कदर बढ़ रहा है कि जिला चिकित्सालय सहित निजी अस्पतालों में भी बेड खाली नहीं है। आलम यह है कि एक-एक बेड़ पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ निजी अस्पतालों में तो बैंच तक पर मरीजों को लेटाया गया है। किसी भी अस्पताल में बेड खाली नहीं है।


सितंबर से अब तक सौ से अधिक मरीज रेफर

जुलाई और अगस्त के बाद सितंबर माह से डेंगू से सबसे अधिक मरीज सामने आए थे। जिला चिकित्सालय में भर्ती हुए सौ से अधिक मरीजों को अब तक भर्ती किया जा चुका है। सितंबर माह से नौ अक्तूबर तक 106 बुखार से पीड़ित मरीजों को गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर किया गया है। मुख्य चिकित्सालय पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में जंबो पैक की सुविधा नहीं है। जिस मरीज को जरूरत होती है, छोटे पैक जरूर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed