फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wheels of trains an hour are paused

एक घंटे थमे रहे ट्रेनों के पहिए

Wed, 04 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 04 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन पर अचानक ओएचई बिजली की लाइन का एक इंसुलेटर टूटने से रेलों के पहिये थम गए। एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। 
विज्ञापन

 

बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे कालका पैसेंजर ट्रेन जब बामनहेड़ी स्टेशन पर पहुंच रही थी, तभी अचानक बिजली की लाइन का एक इंसुलेटर टूट गया, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप होने से रेल रुक गई। आधी ट्रेन मेन ट्रैक पर ही थी, जिस कारण रेलों का संचालन बाधित हो गया।

विज्ञापन

सेक्शन के जरिए फाल्ट की जानकारी लेकर रेलवे और आरपीएफ के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। इंजीनियरों और कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद फाल्ट को ठीक किया, जिसमें करीब एक घंटा लग गया। इस दौरान कालका ट्रेन एक घंटे तक प्रभावित रही। लेट चल रही नौचंदी और दिल्ली से अंबाला जा रही इंटरसिटी भी प्रभावित हुई। दोनों ट्रेनों को जड़ौदा स्टेशन पर रोकना पड़ा। विद्युुत आपूर्ति बहाल होने पर ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक घंटे तक ट्रेने रुकी रहने से यात्री परेशान रहे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भयंकर गरमी में पानी पीने के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे। 


 

छह घंटे देरी से आई नौचंदी
मुजफ्फरनगर। इलाहाबाद से सहारनपुर आनी वाली नौचंदी लिंक एक्सप्रेस बुधवार को छह घंटे देरी से यहां पहुंची। लखनऊ से ही ट्रेन लेट हो गई थी। जिस कारण वह सुबह दस बजे के बजाए अपराह्न चार बजे के बाद यहां पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed