{"_id":"6528460d6ec39862c505eba6","slug":"wheels-of-125-buses-going-to-delhi-will-stop-in-kaushambi-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-9411-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कौशांबी में थम जाएंगे दिल्ली जाने वाली 125 बसों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कौशांबी में थम जाएंगे दिल्ली जाने वाली 125 बसों के पहिए
Fri, 13 Oct 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें
- दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए उठाया गया कदम
- मुजफ्फरनगर और खतौली डिपो ने उठाना शुरू कर दिया कदम
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए बीएस-4 डीजल वाहनों पर प्रवेश के प्रतिबंध का सख्ती से पालन शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर और खतौली डिपो की 125 बसों का संचालन अब दिल्ली नहीं, बल्कि कौशांबी तक हो सकेगा। बीएस-6 श्रेणी की बसों को ही दिल्ली में प्रवेश मिलेगा।
मुजफ्फरनगर डिपो की 132 बसों का संचालन दिल्ली के लिए होता था। इनमें से अब केवल 29 बसें ही दिल्ली तक जाएंगी। जबकि 103 बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। नए नियम को सख्ती से लागू करने के कारण इन बसों का संचालन कौशांबी तक होगा। इसके अलावा खतौली परिवहन निगम के पास 22 बसें दिल्ली तकजाती थी, लेकिन अब इनमें से केवल 11 बसों में ही यात्री दिल्ली का सफर कर सकेंगे। मुजफ्फरनगर व खतौली डिपो ने बसों के दिल्ली जाने पर रोक लगानी शुरू कर दी है, लेकिन अभी पूरी तरह से रोक न लगाते हुए कुछ बसों को दिल्ली भेजा जा रहा है।
एक नवंबर से होगा शत-प्रतिशत पालन
मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि दिल्ली में अब बीएस-6 बसों को जाने की अनुमति दी गई है। यहां ऐसी 29 बसें हैं। 103 बसों को अब कौशांबी तक चलाया जा रहा है। बीएस-4 नियम वाली सभी बसों को एक नवंबर से पूरी से दिल्ली में जाना रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
खतौली से 22 बसों पर लगाई रोक
एआरएम खतौली राकेश कुमार का कहना है कि हमारे यहां से बीएस-4 वाली 22 बसों को दिल्ली जाने पर रोक लगाई गई है। केवल 11 बस ही दिल्ली जा सकेगी। जो दिल्ली नहीं जाएंगी उन्हें कौशांबी तक चलाया जाएगा।
यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी
दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। बसों की संख्या घटेगी। इसके अलावा यात्रियों को कौशांबी से बसों को बदलकर गंतव्य तक जाना पड़ेगा। इससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ जाएगी।