{"_id":"6261a6e6de347b467f58c2b1","slug":"wheat-procurement-work-going-on-very-slow-muzaffarnagar-news-mrt5854848179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुत ही धीमा चल रहा गेहूं खरीद का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुत ही धीमा चल रहा गेहूं खरीद का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, छपार। क्षेत्र में गेंहूं बुवाई का रकबा कम होने के कारण किसान सहकारी समिति में गेहूं खरीद का कार्य बहुत ही धीमा चल रहा है। एक अप्रैल से अब तक केवल दो सौ कुंतल गेहूं ही खरीदा गया है जबकि गत वर्ष पांच सौ कुंतल खरीदा गया था।
छपार स्थित किसान सहकारी समिति में प्रतिवर्ष गेहूं खरीद का सरकारी सेंटर लगता है ओर किसानों से हजारों कुंतल गेहूं खरीद होती है। अब की बार 1अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो गई थी लेकिन दस से पंद्रह दिन तक कोई किसान गेहूं बेचने नहीं आया। क्योंकि खेतों में गेहूं कटाई देर से शुरु हुई । दूसरे गेहूं बुवाई भी गत वर्ष की अपेक्षा कम हुई। इसलिए समिति में 5 से 6 दिन में सिर्फ 200कुंतल गेहूं ही खरीदा गया। पिछले वर्ष यह खरीद 500कुंतल थी। प्रगतिशील किसान राजेश त्यागी का कहना है कि पिछले वर्ष खेत से गेहूं काटने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे थे, इसलिए किसान ने परेशान होकर कम गेहूं बोया है। इस वर्ष भी मजदूर न मिलने के कारण गेहूं कटाई धीमी चल रही है। खेतों में दस दिन से गेहूं की फसल पकी खडी है। काटने के लिए मजदूर नही मिल रहे है। समिति की प्रबंध निदेशक प्रीति त्यागी ने बताया कि गत वर्ष लगभग तेरह हजार कुंतल की गेहूं खरीद हुई थी ओर उनको कोई टारगेट नही दिया गया था। अबकी बार पंद्रह हजार कुंतल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया हैं। देखना है कितना गेहूं खरीद के लिए सेंटर पर आता है। लक्ष्य पूरा करने की कोशिश की जायेगी।