फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wheat farmer worried over rain with second day

आंधी के साथ दूसरे दिन वर्षा से गेहूं किसान चिंतित 

Wed, 11 Apr 2018 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 Apr 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Wheat farmer worried over rain with second day
मुजफ्फरनगर में आंधी के बीच गुजरते राहगीर। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की शाम तेज आंधी के बाद जमकर बारिश हुई। आंधी और बारिश से किसानों की गेहूं की फसल काफी नुकसान हुआ है। तैयार गेहूं की फसल कई क्षेत्रों में गिर गई है, इससे किसान चिंतित दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


मौसम में अचानक आए बदलाव से जहां आदमी को गर्मी से राहत मिलती दिखाई दी, वहीं आंधी के बाद बारिश आ जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं और सरसों की फसल में है। ये दोनो फसलें खेतों में तैयार खड़ी हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। शाम से समय अचानक तेज हवा चलनी प्रारंभ हुई, कुछ ही देर में इन हवाओं ने आंधी का रूप धारण कर लिया। आंधी से जनजीवन ठहर गया। आंधी में शहर में जगह-जगह होर्डिग्स और बैनर गिर गए। आंधी के कारण एक घंटे तक बिजली भी बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी के बाद आई तेज बारिश से फसलों को काफी नुकसान जताया जा रहा है। गेहूं की जो फसल हवा में गिर गई है और गिरने के बाद ऊपर से बारिश हो गई है, ऐसे स्थानों पर अधिक नुकसान होने की उम्मीद है। किसान तैयार फसल के चलते मौसम को लेकर सबसे ज्यादा परेशान है। शहर में बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। कुछ सड़कों पर कीचड़ जैसी स्थिति बन गई है।  

रोहाना में हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश
रोहाना।  मंगलवार शाम को अचानक तेज हवाएं चली और लगभग आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। किसानों की गेहूं की फसल भी गिर गई और खेतों में खड़ी सरसों को नुकसान हुआ। खेतों में पानी भर जाने से किसानों गन्ना आपूर्ति करने में आएगी कठिनाइयां। ईख बुवाई के लिए किसानों के सामने आई दिक्कत जिससे खेतों में पड़ा बीज भी हो गया खराब। प्रगतिशील किसान पंकज भगत राजीव त्यागी, अरविंद मलिक, संजीव चेयरमैन का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल तैयार खड़ी है और ईख की बुवाई चल रही है। बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है।

बेमौसम की बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए
खतौली। बेमौसम की बारिश से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। इस बारिश से गेहूं व सरसों की फसल को सबसे ज्याद नुकसान पहुंचेगा। मंगलवार की शाम को आकाश में काली बादल मंडराने लगे थे। पौने 8 बजे के करीब पहले तेज आंधी आई। इसके बाद मूसलाधार बारिश पड़नी शुरू हो गई थी।


बारिश के साथ आकाश में तेज आवाज के साथ बिजली कड़कने लगी। किसान राजेंद्र, सतीश, इस्लाम, बाबूराम, वसीम, राजपाल, बिजेंद्र आदि किसानों का कहना है कि बेमौसम की बारिश से खेतों में तैयार खड़ी गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed