फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   wether news

शीतलहर का प्रकोप : 2.3 डिग्री गिरा दिन का तापमान, छाया रहा कोहरा

Sat, 17 Jan 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 17 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
wether news
मोरना-भोपा मार्ग से कोहरे से गुजरते वाहन।-संवाद - फोटो : katra news
मुजफ्फरनगर। जनपद में शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को दिन का तापमान 2.3 डिग्री नीचे जाने के कारण ठंड में बढ़ोतरी महसूस हुई। सुबह के समय कोहरा छाया रहा और धूप न निकलने से दोपहर में बाजारों में भी रौनक फीकी रही। सड़कों पर आवागमन कम देखा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 4.1 रहा। दिन के तापमान में 2.3 तो रात के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी मामूली वृद्धि देखी गई और यह 256 पर रहा। सर्द हवा ने लोगों की परेशानियों को बढ़ाए रखा।
वहीं, जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दिन और रात में तापमान काफी नीचे जाने के कारण शरीर को गर्म कपड़ों से ढक कर रखना चाहिए। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हृदय रोगियों के लिए मॉर्निंग वॉक से बचना उचित है, क्योंकि ठंड के दिनों में नसें सिकुड़ जाती हैं और रक्तचाप बढ़ने से हृदय घात का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed