फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Western Uttar Pradesh should be made a separate state: Singh

पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनाना चाहिए : सिंह

Thu, 19 Jan 2023 05:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Western Uttar Pradesh should be made a separate state: Singh
फेडरेशन ऑफ जाट मुस्लिम एसोसिएशन की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के अध्यक्ष डॉ. सतेंद्र सिंह ने कहा कि 72 प्रतिशत राजस्व देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को मात्र 18 प्रतिशत धनराशि विकास कार्यों के लिए मिलती है। पश्चिम की जनता परेेशान है, समाधान नहीं हो पा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनाना चाहिए।
फेडरेशन ऑफ जाट मुस्लिम एसोसिएशन के कार्यालय पर बैठक हुई। अध्यक्षता फेडरेशन अध्यक्ष आशु चौधरी ने की। पश्चिमांचल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सतेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान, युवा जिलाध्यक्ष शौकीन चौधरी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि हाईकोर्ट इलाहाबाद की दूरी सहारनपुर से लगभग 750 किमी होने की वजह से मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलता है। युवा जिलाध्यक्ष शौकीन चौधरी ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। शहर के खालापार, किदवईनगर, जामियानगर में मुस्लिम आबादी के लोग नरकीय जीवन गुजार रहे है। डंपिंग यार्ड होने से बदबू के कारण जीना दूभर है। सरकार को इन सभी मुद्दों पर ध्यान देकर इनका समाधान करना चाहिए। इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर डॉ. अरविंद सिंघल को मनोनीत किया गया। डॉ. राजेश कुमार, सुभाष, शुभम मलिक, अंकित, नवजीत चौधरी, इरफान चौधरी, साजिद फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed