{"_id":"604e527c8ebc3ed8321abf1c","slug":"well-the-smugglers-ran-away-leaving-the-pickup-muzaffarnagar-news-mrt529962489","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर लदी पिकअप छोड़ भागे वन तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर लदी पिकअप छोड़ भागे वन तस्कर
विज्ञापन
मीरापुर के भुम्मा गंगनहर से पकडा गया अवैध लकडी से भरा वाहन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर लदी पिकअप छोड़ भागे वन तस्कर
मीरापुर। वन विभाग की टीम द्वारा भुम्मा गंगनहर मार्ग पर की जा रही चेकिंग के दौरान वन तस्कर खैर की लकड़ी से लदी पिकअप छोड़कर फरार हो गए। वाहन को कब्जे में लेते हुए आरोपियों को चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मीरापुर-जानसठ वन विभाग रेंज के कर्मचारी रविवार सुबह भुम्मा गंगनहर पटरी मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसमें सवार लोग पिकअप को बीच राह में ही छोड़कर उससे कूदकर फरार हो गए। वनकर्मियों ने उनका पीछा किया, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। रेंजर मोहन कुमार बहुखंडी ने बताया कि जांच के दौरान पिकअप में जंगल से अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी लदी हुई थी। इस पर खैर लदी पिकअप को जब्त कर वन विभाग के गांव सिकरेड़ा स्थित कार्यालय पर ले जाकर सीज कर दिया गया। मोहन कुमार बहुखंडी ने बताया कि जांच में पिकअप मालिक का नाम बिजनौर जनपद के किरतपुर निवासी अब्दुल कय्यूम की जानकारी मिली है। मामले में आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।