{"_id":"652d95afae6c33f11301dd77","slug":"welding-done-on-cane-office-and-mini-gate-of-bhaisana-mill-in-budhana-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-9647-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - भैसाना मिल के केन कार्यालय और मिनी गेट पर किया वेल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - भैसाना मिल के केन कार्यालय और मिनी गेट पर किया वेल्ड
Tue, 17 Oct 2023 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना में केन कार्यालय को वेल्ड़ करते भाकियू नेता। स्रोत संवाद।
- 23 अक्तूबर को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पंचायत करने का ऐलान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल के मुख्य गेट पर चीनी मिल, प्रशासनिक अधिकारी और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच घंटों चली वार्ता विफल रही। भुगतान न मिलने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने केन कार्यालय व मुख्य द्वार के छोटे गेट को वेल्ड कर बंद कर दिया। इस मुद्दे पर 23 अक्तूबर को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पंचायत होगी।
भुगतान की समस्या को लेकर सोमवार को धरनास्थल पर पंचायत हुई। किसानों के बीच एसडीएम अरुण कुमार, सीओ फुगाना यतेंद्र नागर, चीनी मिल के उपाध्यक्ष जंग बहादुर तोमर ने भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा और अन्य नेताओं के साथ बातचीत की, लेकिन घंटों चली वार्ता विफल रही। इसके बाद भाकियू नेताओं ने वेल्डिंग मशीन मंगवाकर केन कार्यालय के मुख्य द्वार को वेल्ड कर बंद कर दिया। मुख्य द्वार के छोटे द्वार पर भी वेल्ड कर दिया गया। जबकि चीनी की बिक्री के लिए मुख्य द्वार को खुला रखा गया है। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार, विकास त्यागी, सुधीर सहरावत, विरेंद्र, प्रवीण, विपिन, राजीव, चरण सिंह मौजूद रहे।